पीटीआर बॉर्डर सेंचुरी से सटी सुरई रेंज में पहुंचे हाथी

Spread the love

रुद्रपुर( नेपाल से लगी पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) बॉर्डर सेंचुरी के रास्ते यूपी क्षेत्र में दो हाथियों के पहुंचने से वन विभाग अलर्ट मोड पर है। बग्गा चौवन क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी देखी गई है, जिसकी पुष्टि वन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने की है। बग्गा चौवन में बड़े पैमाने पर गन्ने की खेती होती है, जबकि सुरई रेंज के जंगल में रोहणी के पेड़ प्रचुर मात्रा में हैं, जो हाथियों का पसंदीदा भोजन है। आमतौर पर हाथियों का मार्ग नेपाल की सेंचुरी से भारत की खटीमा रेंज होते हुए किलपुरा रेंज की ओर रहता है, लेकिन भोजन की तलाश में भटकते हुए कई बार वे सुरई रेंज में प्रवेश कर जाते हैं। सुरई रेंज के रेंज अधिकारी आरएस मनराल ने बताया कि क्षेत्र में दो हाथियों के पदचिह्न मिले हैं और वन कर्मियों ने उन्हें देखा है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं और लगातार निगरानी की जा रही है। हाथियों के आने से बग्गा चौवन के ग्रामीणों में गन्ने की फसल को नुकसान की आशंका बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *