गबन आरोपी लेखा लिपिक को भेजा जेल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। मुख्य कोषागार पौड़ी में 15 लाख से अधिक धनराशि के गबन के आरोपी कर्मचारी ने कोर्ट में आत्म सर्मपण कर लिया है। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। मुख्य कोषागार पौड़ी में बीती जनवरी को एक लेखा लिपिक द्वारा पेंशनरों के खातों से 15 लाख से अधिक धनराशि के गबन का मामला सामने आया था। सहायक कोषाधिकारी की तहरीर पर कोतवाली पौड़ी में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद से लगातार आरोपी कर्मचारी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही थी। लेकिन आरोपी कर्मचारी गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था।

Project 2बीती जनवरी के पहले सप्ताह में विभागीय जांच के दौरान लेखा लिपिक नितिन रावत द्वारा पेंशनरों के खातों से सरकारी धन का गबन करने का मामला सामने आया था। साथ ही दस्तावेज भी गायब थे। जिसके बाद सहायक कोषाधिकारी पौड़ी राजेश कुमार की तहरीर पर कोतवाली पौड़ी में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ सरकारी धन के गबन व दस्तावेज गायब करने की धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया था। सीटीओ गिरीश चंद्रा ने बताया था कि लेखा लिपिक नितिन रावत की ओर से 15 लाख 36 हजार 362 रुपये के सरकारी धन का गबन किया गया है। साथ ही शासकीय पत्रावलियां भी गायब की हैं। कोतवाल पौड़ी विनोद गुसांई ने बताया कि मुख्य कोषागार पौड़ी में गबन के आरोपी कर्मचारी नितिन रावत ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत में आत्म सर्मपण कर लिया है। बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी कर्मचारी को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *