सत्ता को बचाए रखने के लिए संविधान को दरकिनार कर लगाया आपातकाल

Spread the love

नई टिहरी। भाजपा ने आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता को बचाए रखने के लिए संविधान को दरकिनार कर देश में आपातकाल लगाया। लेकिन सरकार के इस निर्णय के खिलाफ खड़े हुए लोगों को पर कई यातनाएं दी। कहा कि देश इस काले दिन को कभी नहीं भूलेगा। गुरुवार को ऋषिकेश की पूर्व मेयर अनीता ममगाईं ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस पर कई आरोप लगाए। कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी संविधान हाथ लेकर घूम रहे हैं। लेकिन वह भूल गए कि उनकी दादी तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता बचाए रखने के लिए संविधान की हत्या कर आधी रात में आपातकाल लगा दिया। कहा कि इंदिरा की हठधर्मिता के कारण देश 21 महीने कैद में रहा। लोगों की पकड़-पकड़ कर नसबंदी कराई। कहा कि सरकार के इस निर्णय का विरोध करने पर संघ से लेकर अन्य लोगों के लोगों को जेल भेजा गया। जहां उन पर अत्याचार का कई यातनाएं दी गई। कहा कि कांग्रेस ने 60 साल सत्ता में रहने पर कभी भी संविधान का सम्मान नहीं किया है। कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ,सबका विकास की नीति पर कार्य कर रहे हैं। पीएम मोदी के कारण आज विश्व में भारत की ख्याति बढ़ी है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत,पूर्व अध्यक्ष राजेश नौटियाल,नगर पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला,बीकेटी के सदस्य दिनेश डोभाल,पूर्व प्रमुख सुनीता देवी,मंडल अध्यक्ष विजय कठैत,गीता नेगी,डॉ.प्रमोद उनियाल,राजेंद्र डोभाल,विक्रम राणा,जयेंद्र पंवार,खेमराज रावत,राजकुमारी जुगरान आदि मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यालय में आपात को लेकर आयोजित गोष्ठी में भी प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *