आपातकाल भारत के जीवंत लोकतंत्र पर एक काला धब्बा है़. पीएम मोदी

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जर्मनी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को म्यूनिख में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आपातकाल से लेकर लोकतंत्र तक के मुद्दे पर बात की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लोगों ने लोकतंत्र को कुचलने की सारी साजिशों का जवाब, लोकतांत्रिक तरीके से ही दिया।
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, श्भारत के लोगों ने लोकतंत्र को कुचलने की सारी साजिशों का जवाब, लोकतांत्रिक तरीके से ही दिया। हम भारतीय कहीं भी रहें, अपने लोकतंत्र पर गर्व करते हैं। हर हिंदुस्तानी गर्व से कहता है, भारत मदर अफ डेमोक्रेसी है।श् प्रधानमंत्री ने आगे कहा, श्आपातकाल का कालखंड भारत के जीवंत लोकतांत्रिक इतिहास में एक काले धब्बे की तरह है। लेकिन इस काले धब्बे पर सदियों से चली आ रही लोकतांत्रिक परंपराओं की श्रेष्ठता भी पूरी शक्ति के साथ विजय हुई।श्
पीएम मोदी ने आगे कहा, श्आज 21वीं सदी का भारत, चौथी औद्योगिक क्रांति में, इंडस्ट्री 4़0 में, पीटे रहने वालों में नहीं बल्कि इस औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करने वालों में से एक है। सूचान प्रौद्योगिकी में, डिजिटल टेक्नलोजी में भारत अपना परचम लहरा रहा है। आज भारत के हर गांव तक बिजली पहुंच चुकी है। आज भारत का लगभग हर गांव, सड़क मार्ग से जुड़ चुका है। आज भारत के 99 फीसदी से ज्यादा लोगों के पास क्लीन कुकिंग के लिए गैस कनेक्शन है। आज भारत का हर परिवार बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *