धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहे हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मौसम ने बढ़ाई मुश्किल

Spread the love

जोशीमठ (चमोली)। बदरीनथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर फाटा जा रहे आर्यन कंपनी के हेलीकॉप्टर को मौसम खराब होने के कारण जोशीमठ में जेपी कंपनी के हेलीपैड पर आकस्मिक लैंडिंग करनी पड़ी। हेलीकॉप्टर में पांच तीर्थयात्री मौजूद थे।
हेली कंपनी की ओर से तीर्थयात्रियों को जोशीमठ के होटलों में ठहराया गया है। रविवार को मौसम सामान्य होने के बाद तीर्थयात्रियों को फाटा छोड़ा जाएगा। दूसरी तरफ बदरीनाथ धाम में शनिवार को दोपहर में करीब दो बजे नीलकंठ पर्वत की तलहटी में अचानक हिमस्खलन की घटना सामने आई है। हिमस्खलन ऋषि गंगा में हुआ है। इन दिनों बदरीनाथ धाम की चोटियां बर्फ से लकदक हैं। दूसरी तरफ यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में तेज आंधी तूफान और गर्जना के साथ रुक रुककर बारिश हो रही है।
पेट्रोलियम मंत्रालय का आंकलन है कि वित्त वर्ष 2023-24 के अंतिम छह महीनों में क्रूड की कीमतें ज्यादा अस्थिर रह सकती हैं। ऐसे में कीमत घटाने को लेकर फैसला राजनीतिक स्तर पर ही होगा। चुनावों के आसपास कई बार पेट्रोलियम उत्पादों की मूल्य में कटौती देखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *