इमरजेंसी शटडाउन के चलते बिजली आर्पूित लगभग एक घंटे रही ठप

Spread the love

बागेश्वर। शहर में ऊर्जा निगम को मंगलवार को इमरजेंसी शटडाउन लेना पड़ा। जिससे शहर के कुछ हिस्सों की बिजली आर्पूित लगभग एक घंटे ठप रही। बिजली उपसंस्थान के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दीपावली पर्व से पूर्व ऊर्जा निगम ने शहर को बिजली की आर्पूित सुचारू रखने का दावा किया था। नवंबर माह में लगभग एक सप्ताह तक बिजली आर्पूित चरमराती रही। कई दिन सात घंटे तक आर्पूित ठप रही। जिसके कारण उपभोक्ताओं का गुस्सा बढ़ा और लघु, मझौले उद्योग प्रभावित हुए। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ों की लापिग, झूल रहे तारों को कसना और अन्य तकनीकी कार्य किए गए। दीपावली के बाद फिर ऊर्जा निगम को मंगलवार के दिन इमरजेंसी शटडाउन लेना पड़ा। ऊर्जा निगम के अनुसार बागेश्वर उपसंस्थान में ट्रांसफार्मर की रिले में तकनीकी फालट आ गया। जिससे दिन में एक से दो बजे के बीच आर्पूित ठप हो गई। जिससे विकास भवन, कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन, बिलौना ओर रवांइखाल क्षेत्र में बिजली की आर्पूित बाधित रही। आए दिन बिजली की आर्पूित ठप होने से लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। रवांइखाल निवासी विपिन जोशी, भास्कर तिवारी, खीम सिंह ऐठानी, प्रकाश सिंह, मनोज आदि ने कहा कि ऊर्जा निगम की हीलाहवाली के कारण उनके तमाम काम प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्र में लघु और मझौले उद्योगों पर सबसे बुरा असर पड़ रहा है। जबकि प्रदेश और केंद्र सरकार स्वरोजगार के लिए लोगों को प्रेरित कर रही है। ऊर्जा प्रदेश में बिजली का वे दंश झेल रहे हैं। इधर, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता भास्कर पांडे ने कहा कि बागेश्वर उपसंस्थान में ट्रांसफार्मर की रिले में तकनीकी फाल्ट आया है। कर्मचारी उसे सुधार रहे हैं और शीघ्र आर्पूित बहाल की जाएगी। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व पर बिजली की समस्या नहीं रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *