उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन के चयन ट्रायल्स जुलाई में होंगे

Spread the love

पिथौरागढ़। सीमांत में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत चयन ट्रायल्स जुलाई माह में होंगे। मंगलवार को प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के सभी 64 न्याय पंचायतों, दो नगर पंचायतों व तीन नगर पालिकाओं में चयन ट्रायल्स जुलाई प्रथम सप्ताह से शुरू होंगे। इस वर्ष इस योजना के तहत आठ से 14 वर्ष के 150-150 बालिक-बालिकाओं सहित कुल 300 खिलाड़ियों का चयन होना है। चयन प्रकिया के बाद खिलाड़ियों को प्रतिमाह 1500 रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। उक्त चयन ट्रायल्स के दौरान शारीरिक दक्षता परीक्षा के छह चरण होंगे। इनमें शटल रन, 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, फारवर्ड बैंड रीच, मेडिसन बल पुट(एक किग्रा), 600 मीटर दौड़ व स्टैंण्डिग ब्राड जंप शामिल है। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी ने हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से रंगीन पासपोर्ट फोटोग्राफ, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र एवं स्थायी निवास प्रमाण पत्र समय से तैयार करने को कहा है। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष इस योजना के तहत 298 खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति के तौर पर 31लाख 29 हजार रुपये वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *