उत्तराखंड

मुख्य वैयक्तिक अधिकारी आरपी जुयाल को सेवानिवृत्त पर दी भावभीनी विदाई

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
चमोली : मुख्य वैयक्तिक अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद जुयाल के अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए है। उनकी सेवानिवृत्त होने पर क्लेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी।
राजेन्द्र प्रसाद जुयाल अपनी 38 साल, 11 माह, 19 दिन की राजकीय सेवा करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण होने के कारण सेवानिवृत्त हुए। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने श्री जुयाल को पुष्पमाला पहनाकर व स्मृति चिन्हि देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि श्री जुयाल ने पूरी निष्ठा एवं सहजता से अपने कर्तव्यों का पालन किया और अपने सहकर्मियों के साथ उनका आचारण श्रेष्ठतम रहा। कलेक्ट्रेट परिवार ने श्री जुयाल के सुखद, मंगलमय और स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना की। बताते चले कि मुख्य वैयक्तिक अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद जुयाल ने वर्ष 2010 कुम्भ मेला हरिद्वार में विशेष कार्य, ड्यूटी निभाई। वर्ष 2014 में नन्दा राज जात यात्रा में विशेष कार्य करने पर उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत किया गया। वर्ष 2015-16 में अद्र्व कुम्भ मेला हरिद्वार में तैनात रहने एवं विशेष कार्य करने पर भी उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत और वर्ष 2019 में मुख्य मंत्री उत्कृष्ठता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस अवसर पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम आरके पांडेय, सीटीओ मामूर जहां सहित राजस्व परिवार के अन्य अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!