जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड कल्जीखाल अंतर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डांगी में लंबी सेवाओं के बाद दो शिक्षिकाओं के अयन्त्र स्थानांतरण होने पर सोमवार को उन्हें भावभीनी विदाई दी है। इसके साथ विद्यालय को 22 साल सेवाएं देनी वाली भोजन माता श्रीमती रेखा देवी को भी विदाई दी गई। विद्यालय बंद होने से उनकी सेवा समाप्त हो गई थी।
ज्ञात हो कि राजकीय जूनियर हाईस्कूल विद्यालय डांगी में विगत 22 वर्षों अपनी सेवाएं दी रही सहायक अध्यापिका श्रीमती मंजू शाह का स्थानांतरण राजकीय जूनियर हाईस्कूल धारी और अंग्रेजी प्रवक्ता श्रीमती सुनीता रावत का स्थानांतरण राजकीय जूनियर हाई स्कूल कुलाड़ हो गया था। प्रभारी प्रधानाचार्य श्रीमती नीलम रावत एवं समस्त शिक्षकों के अथक प्रयासों से सोमवार को दोनों शिक्षिकाओं को भव्य विदाई दी गई। अंग्रेजी प्रवक्ता श्रीमती सुनीता रावत की नियुक्ति राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डांगी का उच्चीकरण होने पर हुई थी उन्होंने दुर्गम विद्यालय में 16 साल अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सज्जन सिंह नेगी, ग्राम प्रधान थनूल देवेंद्र सिंह रावत, एसएमसी अध्यक्ष एवं पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान डांगी भगवान सिंह चौहान, कलीराम, सुरेन्द्र सिं आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शैलेश डोभाल ने किया।