कोटद्वार-पौड़ी

पौध रोपण करने के साथ संरक्षण पर दिया जोर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : बुधवार को हरेला कार्यक्रम के तहत वन पंचायत क्यार्क में सिविल एवं सोयम वन प्रभाग पौड़ी रेंज द्वारा पौध रोपण किया गया। वन पंचायत सरपंच हेम गैरोला, ग्राम सभा प्रधान कुसुम देवी की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए गए। पौडी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत, गढ़वाल वन प्रभाग के पौडी रेंज नागदेव सिविल अनुभाग के अनुभाग अधिकारी अरविंद रावत ने ग्रामीणों को एक पेड़ मां के नाम मुहिम से जुड़कर पौधरोपण करने को कहा। इस दौरान ग्रामीणों को पौध रोपण करने के साथ ही उनके संरक्षण पर जोर दिया गया। इस मौके पर वन पंचायत सदस्य मंगत सिह गुसांई, लखपत सिंह पंवार, नरोतम प्रसाद, सुनील भंडारी, हरीश सिंह गुसांई, जगसिंह राणा, अर्जुन कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!