शहद उत्पादन को बढ़ावा देने पर दिया जोर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी में दो दिवसीय मौन पालन ट्रेनिंग में गुरुवार को किसानों को मौन पालन के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि किस तरह से किसान मौन पालन कर स्वरोजगार से जुड़ सकते हैं। ट्रेनिंग कार्यशाला में जिले में शहद उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। कार्यशाला में किसानों ने विभिन्न प्रश्न पूछ कर अपनी शंकाओं को दूर किया। इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी ने कहा कि जिले में मधुमक्खी पालन का रुझान बढ़ रहा है और किसान मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।
जिला उद्यान अधिकारी डॉ. राजेश तिवारी ने कहा कि बेहद कम लागत में और दूसरा कोई व्यवसाय नहीं है जो माली हालत को मजबूत करता हो। कहा कि इस बार डंडिका शहर बॉक्स की डिमांड भी बढ़ाई गई है। किसानों से विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने की भी उन्होंने अपील की। पौड़ी में नेशनल बी बोर्ड कृषि मंत्रालय के सहयोग से किसानों के लिए दो दिवसीय ट्रेनिंग का आयोजन किया गया था। जिसमें पौड़ी सहित कोट, पाबौ, कल्जीखाल और खिर्सू ब्लॉक से किसान आए। मौन पालन विशेषज्ञ डा.सुरेंद्र सिंह सैनी ने किसानों को बताया कि किस तरह से इस व्यवसाय को किया जा सकता है। उन्होंने शहद बॉक्स, इसके विपणन आदि से जुड़ी सभी जानकारियां दी। इस मौके पर विनोद कुमार गुसांई हरीश रमोला, डा. प्रियंका, चमन सिंह, अनिल कुमार आदि किसान भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *