रोडवेज को निजीकरण से बचाने पर दिया जोर

Spread the love

हल्द्वानी। हल्द्वानी बस स्टेशन स्थित रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा कार्यालय में गुरुवार को मासिक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह रावत ने की। संगठन के पदाधिकारियों ने परिवहन निगम को निजीकरण से बचाने पर चर्चा की। वहीं दिवाली से पहले कर्मचारियों को बोनस सहित अन्य भुगतान किए जाने की मांग की। बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि परिवहन निगम को अपनी बसें खरीदकर चलानी चाहिए ताकि उसका निजीकरण रोका जा सके। निगम मुख्यालय पर जारी मृतक आश्रितों के धरना प्रदर्शन को पूर्ण समर्थन देते हुए निगम में जल्द नियुक्ति देने की बात कही। कर्मचारियों की वर्दी के लिए धनराशि, संविदा, विशिष्ट श्रेणी और संविदा कार्मिकों को निर्धारित समय पर वेतन दिए जाने, अनुबंधित ढाबे पर दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता में सुधार, यात्रियों से ढाबे पर मनमानी रकम वसूले जाने पर रोक, शुलभ शौचालय पर यात्रियों से वसूली पर प्रतिबंध सहित कई मांगें उठाईं। संविदा, विशिष्ट श्रेणी कार्मिकों को परिचय पत्र उपलब्ध कराने की मांग भी उठी। बैठक का संचालन शाखा मंत्री अमित कुमार जंगवाल ने किया।
राजेन्द्र सिंह नेगी, नितिन दीक्षित, विपिन मिश्रा, केएन तिवारी, भास्करानंद मिश्रा, नवीन पांडे, उमेश जोशी, रमेश चन्द्र, विपिन सक्सेना, शबाब अली, त्रिलोक पलडिया, दिनेश भंडारी, सरोज सती, सरोजनी भट्ट, बलविंदर सिंह, बीडी सागुडी, भुवन सिंह, गोविंद बल्लभ जोशी, गिरीश चन्द्र, हसीन अहमद, संजय उप्रेती, प्रदीप बिष्ट, रमेश चन्द्र, सुनील सैन, गुलजार सिंह, सुरेंद्र बिष्ट, मोहन सिंह, राजीव कुमार, राजीव भट्ट, संजीव कुमार, भास्कर चन्द्र, विमला देवी, उषा नैनवाल, नंदी देवी, नीमा डालाकोटी, उमा टम्टा, पुष्पा देवी, शंकर लाल, जगदीश कुमार, गुरुबाज सिंह, भजन सिंह, गुरुनाम सिंह, यकीन सिंह, मनोज कुमार, गजेंद्र सिंह, जीवन सिंह, नितेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *