जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कांग्रेस के पौड़ी विधानसभा के संगठनात्मक चुनाव प्रभारी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी को जमीनी स्तर से मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान चुनाव प्रभारी के समक्ष ब्लॉक व नगर अध्यक्ष पद के लिए कई कार्यकर्ताओं ने दावेदारी पेश की।
शुक्रवार को चुनाव प्रभारी राकेश राणा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर नई कार्यकारिणी के गठन के लिए कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की। इस दौरान पौड़ी नगर अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान नगराध्यक्ष भरत सिंह रावत के साथ ही आशीष नेगी, आकाश रावत व आस्कर रावत ने दावेदारी की। जबकि पौड़ी ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए यशोदा नेगी, कुलदीप रावत व भाष्कर बहुगुणा ने दावेदारी की। संगठनात्मक चुनाव प्रभारी राकेश राणा ने बताया कि दावेदारों के नाम जिलाध्यक्ष को भेजे जाएंगे। जिलाध्यक्ष की संस्तुति के बाद दावेदारों के नाम हाईकमान को भेजे जाएंगे। जिसके बाद नए पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।