युवाओं को बूथ स्तर पर जोड़ने पर दिया जोर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : युवा कांग्रेस की बैठक में बूथ स्तर को मजबूत करने व कार्ड कैपिंग को लेकर लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करने पर जोर दिया गया गया।
शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर व प्रदेश प्रभारी अभव्या चौहान ने युवाओं को बूथ स्तर पर जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने पोस्ट कार्ड कैम्पिंग को लेकर जागरूक करने को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी। कहा कि आज युवा बेरोजगार हो चुका है और युवाओं को छलने का काम प्रदेश की सरकार ने किया है। कहा कि लगातार भर्ती घोटाले सामने आ रहे है। बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस मोहित सिंह, जिला अध्यक्ष कांग्रेस विनोद नेगी, महिला जिलाध्यक्ष नीलम रावत, विधानसभा अध्यक्ष आयुष भण्डारी, विधानसभा उपाध्यक्ष संजना गुजराल, सचिव मुकुल पंवार, पूनम, आलिया, पारस रावत, गोपाल नेगी, नगर अध्यक्ष कांग्रेस भरत सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *