विद्यालयों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था बनाने पर जोर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि ।
कोटद्वार : अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संगठन ने प्रदेश सरकार से सरकारी विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की है। कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए गंभीरता से कार्य किया जाना चाहिए।
सतपुली में संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी शिक्षकों का एकजुट होना आवश्यक है। निजी हितों को दरकिनार करते हुये सांगठनिक संकल्प एवं सर्व शिक्षक हितार्थ कार्य किया जायेगा। इस अवसर पर मंडलीय मंत्री बाल मनोज रावत ने कहा कि तदर्थ शिक्षकों के मुद्दे ज्वलंत है, सरकार को विनियमितिकरण हेतु शीघ्र प्रयास करना होगा। यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो तदर्थ शिक्षक आंदोलन की राह पर खड़ा होगा। प्रांतीय मंत्री सुनील धस्माना ने कहा कि सरकार का रूख अशासकीय विद्यालयों के प्रति अस्पष्ट का है। जिला कोषाध्यक्ष धमेंद्र कैंतुरा ने कहा कि अशासकीय विद्यालयों में निरन्तर मानवीय संसाधन कम होते जा रहे है, सरकार को जल्द से जल्द भर्तियां करनी चाहिए। जिला उपाध्यक्ष हेमन्त रावत ने कहा कि संगठन को हमेशा परहित के सिद्धान्त पर कार्य करना होगा और अशासकीय विद्यालय की समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करना होगा। बैठक के अंत में संगठन के संरक्षक व पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. जनार्दन बुड़ाकोटी व मरचूला बस दुर्घटना हादसे के शिकार शिक्षक स्व. दिलबर सिंह रावत के आसामयिक निधन पर शोक जताते हुए उनकी आत्मा की शांति को प्रार्थना की गई। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह, वीरेंद्र प्रसाद, सुभाष चंद्र घनशेला, कृष्ण कुमार बलोधी, अनसुया प्रसाद द्विवेदी, गिरीश गौनियाल, संजय कुमार, सौरभ बिष्ट आदि मौजूद रहे। संचालन जिलामंत्री एमबी सारंग ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *