जैव विविधता संरक्षण की तत्काल आवश्यकता पर दिया बल

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल विवि के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के उपलक्ष्य में प्रकृति संग समरसता और सतत विकास थीम पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जंतु विभाग के डॉ. आनंद कुमार ने प्रतिभागियों को स्थानीय पक्षी विविधता और जैव विविधता के महत्व के बारे में जानकारी दी। जंतु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. ओपीएस गुसाईं ने जैव विविधता संरक्षण की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया। कहा कि प्रजातियों के तीव्र गति से विलुप्त होना, प्राकृतिक आवासों का ह्रास और पर्यावरणीय क्षरण जैव विविधता के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर रहे हैं। कार्यक्रम में प्रो. मंजु प्रकाश गुसाईं, प्रो. दीपक भंडार तथा प्रो. आरएस फत्र्याल ने जैव विविधता संरक्षण पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने प्राकृतिक संतुलन, खाद्य श्रृंखला, पारिस्थितिक सेवाओं और जलवायु स्थायित्व में जैव विविधता की भूमिका को विस्तार से समझाया। मौके पर मत्स्य अधिकारी डॉ. जितेन्द्र सिंह राणा, शोधार्थी यास्मीन अख्तर, सचिन कोठियाल, आदिति रतूड़ी, अनुभा, शिप्रा, साक्षी, संजय, अजय भूषण सहित आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *