सदस्यता अभियान को पर्व के रूप में चलाने पर जोर

Spread the love

नई टिहरी : भाजपा नई टिहरी मंडल की सदस्यता अभियान कार्यशाला मंगलवार को संपन्न हुई। भाजपा के जिला महामंत्री उदय रावत व नई टिहरी मंडल अध्यक्ष गोपी राम चमोली ने कहा कि मंडल में सभी भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी पूरी तत्परता से सदस्यता अभियान को एक पर्व के रूप में अंजाम देंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी को इस सदस्यता अभियान से और अधिक विस्तार दिया जाएगा। कार्यशाला को पूर्व मंत्री दिनेश धनै और कार्यक्रम संयोजक राम लाल नौटियाल ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने सदस्यता अभियान को एक पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। जिससे सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उत्साहित हैं। इस मौके पर विजय कठैत, डॉ. प्रमोद उनियाल, उर्मिला राणा, विमला खड़का, लक्ष्मी रावत, बीना लुकेड़ा, धनीराम, राजेंद्र डबराल, दिनेश पुंडीर, मुनेंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *