संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार पर दिया जोर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र के गुरुकुल कण्वाश्रम में आयोजित संस्कृत भारती के शिविर में विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। शिविर संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार पर जोर देते हुए वक्ताओं ने कहा कि संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए समाज को एकजुट होना होगा। संस्कृत के लिए छात्रों को आगे बढ़कर काम करना होगा।
शिविर का शुभारंभ करते हुए शिक्षक सिद्धार्थ नैथानी ने विद्यार्थियों को किम, कुत्र, कति, कदा, कुत:, कथम, किमर्थं के प्रयोग की जानकारी दी। कहा कि हमें संस्कृत आम बोलचाल में प्रयोग करनी चाहिए। कुलदीप मैंदोला ने विद्यार्थियों को संस्कृत व्याकरण की जानकारी दी। कहा कि नियमित अभ्यास से हमें बेहतर संस्कृत बोल सकते है। इस मौके पर राजकीय इंटर कालेज कांडाखाल के शारीरिक शिक्षक राकेश कंडवाल ने छात्रों को योग के बारे में जानकारी दी। कहा कि विद्यार्थियों को प्रतिदिन सूर्योदय से पूर्व उठकर योगाभ्यास करना चाहिए। इस मौके पर मनमोहन नौटियाल, अरविंद भट्ट, सुदीप देवलियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *