भाजपा की बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया जोर

Spread the love

 

देहरादून। भाजपा राजपुर विधानसभा आंबेडकर नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा गया। रविवार को कांवली रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में मुख्य वक्ता पूर्व दर्जाधारी विरेंद्र बिष्ट ने पार्टी की विचारधारा और रीति-नीति के बारे में सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने मंडल ने अपने सभी पदाधिकारी और सभी कार्यकर्ताओं का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विधायक खजान दास ने विधानसभा चुनाव में भाजपा विजयी बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कहा कि हमें आगे के चुनाव के लिए भी अभी से तैयार रहना चाहिए। मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने मंडल स्तर पर हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस मौके पर वरिष्ठ विश्वास डाबर, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, पूर्व दर्जाधारी रविंद्र कटारिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरीश डोरा, मंडल महामंत्री विपिन खंडूड़ी, अरुण खरबंदा, खेमचंद, रवि कुमार, पूनम पार्वती,पवन त्रिपाठी, राजेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, रायपुर विधानसभा के रायपुर मंडल कार्यसमिति की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पास हुआ। बैठक में विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने के मंत्र दिए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रुद्रेश शर्मा, मंडी समिति अध्यक्ष कुलदीप बुटोला, उपाध्यक्ष त्रिलोक सजवाण, उज्जवल नेगी, महेंद्र पुंडीर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *