किसान हितों के कार्य करने पर दिया जोर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
पौड़ी। नगर किसान कांग्रेस पौड़ी की बैठक में पार्टी के कार्यो व किसानों के हितों के लिए कार्य करने पर जोर दिया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर किसान के हितों के लिए आवाज उठाने की बात कही। बुधवार को पौड़ी में नगर कार्यकारी अध्यक्ष एमएस डैनियल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही सम्मेलन कर प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उक्त सम्मेलन में नगर कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा। बैठक में रविंद्र चंद्र, सुभाष चंद्र, दीपक कुमार, अमित रावत, पंकज कुमार, दिनेश सिंह, विनय पहाड़ी, मीनाक्षी देवी, लक्ष्मी देवी, रोशनी रावत, जितेंद्र कुमार, गौरव कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *