कौशल विकास में युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के रसायन विज्ञान विभाग और भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, वनस्थली विद्यापीठ की सहभागिता से सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। उदघाटन सत्र के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान उत्तराखंड के निदेशक प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने कौशल विकास व इसमें युवाओं की भागीदारी तथा अच्छे शोध कार्य के लिए साझेदारी करने पर जोर दिया। उन्होंने शोध कार्य में एनालिटिकल इंस्ट्रूमेंट की भूमिका पर विस्तार से बताया। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड में पाए जाने वाले औषधीय पादपों का रासायनिक विश्लेषण कर ग्रामीणों को वैज्ञानिक तकनीकों से हर्बल पौधों के बारे में जानकारी देने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गढ़वाल केंद्रीय विवि के प्रति कुलपति प्रो. आरसी भट्ट ने रसायन विज्ञान द्वारा कराए जा रहे कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने प्रतिभागियों को इन सात दिवसों में दिए जाने वाले उपकरणों पर प्रशिक्षण तथा उनके शोध कार्यों में उपयोग हेतु प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों व संस्थानों से आए शोध छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि वनस्थली विद्यापीठ के रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. परवेज अहमद अल्वी द्वारा डीएसटी के स्तुति कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी तथा इसके महत्व को बताया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *