पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी ने किया प्रदर्शन

Spread the love

चम्पावत। पाटी में विभिन्न विभाग के कर्मचारियों ने पाटी रामलीला मैदान में रविवार को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने ने पाटी विकास खंड के एनएमओपीएस ब्लक कार्यकारणी का गठन किया। कर्मचारियों ने बैठक में साफ तौर से कहा कि आने वाले चुनाव में कर्मचारी संगठन उसी का साथ देगा जो पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन में उनका सहयोग करेगा। उन्होंने ने कहा कि नेताओं के विभिन्न पदों में रहकर दो- दो,तीन-तीन पेंशन जा रही है,और कर्मचारियों को इससे वंचित रखा जा रहा है। रविवार को कर्मचारियों ने आंदोलन की रणनीति बनाते हुई ब्लाक कार्यकारणी का गठन किया जिसमें सर्वसम्मति से मदन मोहन बिष्ट को अध्यक्ष भैरव दत्त भट्ट को उपाध्यक्ष, गीता जोशी को महिला उपाध्यक्ष, उत्तम नाथ गोस्वामी को मंत्री,पान सिंह मेहता को कोषाध्यक्ष,दीप चंद्र जोशी को सहकोषाध्यक्ष,हरीदत्त जोशी को संयुक्त सचिव, सुरेंद्र राम को संगठन मंत्री,गौरी शंकर को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इस दौरान सतीश जोशी, गिरीश जोशी,कमल जोशी,विनोद जोशी,आनंद मेहता, बसंत टकवाल आदि कर्मचारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *