पुरानी पेंशन बहाली को कर्मचारियों व अधिकारियों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार/सतपुली : पुरानी पेंशन बाहाल की मांग को लेकर सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों ने तहसील में प्रदर्शन किया। कहा कि पेंशन बाहली के लिए कर्मचारी व अधिकारी एक मई को दिल्ली कूच करेंगे।
प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल के नेतृत्व में कर्मचारी व अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि नई पेंशन योजना में जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं उनकी पेंशन तीन से चार हजार के करीब बन रही है। नई पेंशन योजना किसी भी तरह से कर्मचारियों के हित में नहीं है। इतनी कम पेंशन में सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कहा कि वर्तमान में राजस्थान सरकार ने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की घोषणा कर दी है। कहा कि विधायकों व सांसदों को एक दिन के कार्यकाल पर पेंशन मिल रही है, लेकिन कर्मचारियों को तीस से पैंतीस वर्ष तक अपनी सेवाएं देने के बाद भी पुरानी पेंशन योजना से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से 2004 के पश्चात नियुक्त कर्मियों की पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए शासनादेश जारी करने की मांग की। इस मौके पर आशीष सिंह, राकेश अण्थ्वाल, कृष्ण बिष्ट, संदीप सिंह राणा, दीपिका, वेदप्रकाश पटवाल, विक्रम सिंह राणा, विजय प्रकाश, नरेंद्र गुसाई आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *