कर्मचारियों व छात्रों ने ली गंगा स्वच्छता की शपथ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण में नमामि गंगे इकाई के तत्वावधान में ‘गंगा स्वच्छता’ पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय के कर्मचारियों एवं छात्रों को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान नदियों की स्वच्छता के संकल्प हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
इस मौके पर नोडल अधिकारी नमामि गंगे डॉ. विवेक रावत ने गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत होने वाले आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. छाया सिंह ने कहा कि हमें भी गंगा एवं इसकी सहायक नदियों की स्वच्छता के लिए अपना योगदान देना चाहिए। हमें अपने घरों में कचरें को अलग-अलग कर सही तरीकों से निस्तारण एवं अपने आस-पास रहने वाले लोगों को नदियों में कूड़ा न डालने के लिए जागरूक करना चाहिए। इस मौके पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *