अनदेखी पर भड़के कर्मचारी, कार्यबहिष्कार जारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पदोन्नति सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड दुगड्डा के मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार बुधवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने जल्द समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी।
प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार जारी रखा। कर्मचारी अपने कार्यों से विरत होकर समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर धरने पर डटे हुए थे। खंडीय अध्यक्ष अजय कुमार व खंडीय सचिव नीरज गुसाईं ने कहा कि कर्मचारी पूरी ईमानदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं। बावजूद उनकी अनदेखी की जा रही है। कर्मचारियों ने कार्यालय की ओर से संघ के कर्मियों के स्थानांतरण एक्ट के तहत पारस्परिक स्थानांतरण नहीं करने पर रोष व्यक्त किया। कहा कि जब तक स्थानांतरण की धारा 18(5) एवं अक्टूबर 2025 में स्पष्ट किए गए प्रावधानों के अनुसार मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के पारस्परिक स्थानांतरण नहीं किए जाते। साथ ही कर्मिकों की पदोन्नति नहीं होती तब तक संघ का कार्यबहिष्कार जारी रहेगा। इस मौके पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बुद्धि बल्लभ नौटियाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बुद्धि लाल, महावीर कठैत, अमित पंत, अजय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *