पुरानी पेंशन बहाली को कर्मचारियों ने किया महारैली का आह्वान

Spread the love

अल्मोड़ा। पुरानी पेंशन बहाली मंच द्वाराहाट के बैनर तले कई विभागों के राजकीय कर्मचारियों ने संगठित होकर नगर पंचायत हल के सभागार में एक बैठक की। बैठक में सभी वक्ताओं ने एक स्वर में नई पेंशन योजना का विरोध कर पुरानी पेंशन की एक सूत्रीय मांग की पुरजोर वकालत की। वक्ताओं ने नई पेंशन प्रणाली के विरोध और पुरानी पेंशन के समर्थन में भविष्य में धरना प्रदर्शन, रैली और ज्ञापनों के माध्यम से अपनी बात सरकार तक लगातार पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारी की अस्मिता और उनके बुढ़ापे की लाठी है, जिसे कर्मचारियों को वापस मिलना नितांत आवश्यक है। ताकि सरकारी सेवा के प्रति नई पीढ़ी का विश्वास कायम रहे। बाद में सभी कर्मचारियों ने इस मामले में एसडीएम के माध्यम से सरकार को एक ज्ञापन भी भेजा। बैठक को पेंशन बहाली मंच द्वाराहाट के अध्यक्ष मोहन जोशी, सचिव नंदा बल्लभ मैनाली, संरक्षक गिरीश मठपाल, गणेश भट्ट, ड़ विकास पालाधी, सलाहकार ड़बलवंत अधिकारी, मीडिया प्रभारी दीपक पाण्डेय, मंजू शर्मा, माया मेहरा आदि ने संबोधित किया। यहां ड़ दीपक मेहता, प्रकाश जोशी, मनीष पांडेय, भावना लोहनी, प्रीति अधिकारी, आशा आर्या, भावना नगरकोटी, पूजा गोस्वामी, अंजलि साह, पूरन बिष्ट, जगदीश कांडपाल, पूरन मैनाली, विक्रम सिंह, तारा रौतेला, संजय जोशी, दिनेश आर्या, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *