मूनाकोट खण्डशिक्षाधिकारी के खिलाफ कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

पिथौरागढ़। एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल अफीसर्स एसोसिएशन का मूनाकोट खण्ड शिक्षाधिकारी के खिलाफ धरना चौथे दिन भी जारी रहा। कर्मियों ने कहा कि विद्यालयी शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा निदेशक, मुख्य शिक्षाधिकारी पिथौरागढ़ की ओर से बीआरसी भवन को खाली करने के लिए खण्ड शिक्षाधिकारी को आदेश दिए गए थे। कई माह बीतने के बाद भी खण्डशिक्षाधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्यवाई नहीं की गई है। खण्ड शिक्षाधिकारी के पति द्वारा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी, 5 बजे बाद कार्यालय कक्ष की चाबियां मंगाने का आरोप लगाते हुए राजकीय कोष के दुरुपयोग संबधित मांगों पर प्रशासनिक व पुलिस जांच न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *