निगम मुख्यालय पर गरजे प्रदेशभर के कर्मचारी

Spread the love

देहरादून। वन विकास निगम कर्मचारी संगठन ने सोमवार को डालनवाला स्थित निगम मुख्यालय में धरना दिया। उन्होंने निगम का काम निजी हाथों में देने का विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन भी किया। साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों की अप्रैल से सेवाएं समाप्त करने का भी विरोध किया। वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के प्रदेश महामंत्री प्रेम सिंह चौहान ने कहा कि निगम में लकड़ी कटान और ढुलान का काफी आम है। लेकिन इसके लिए कर्मचारियों की कमी को देखते हुए निगम प्रबंधन ने इस काम को ठेकेदारी में देने के निर्देश सभी डीएलएम को दिए हैं। जिससे कि निगम में ठेकेदारी प्रभा फिर से शुरू होने का डर है। ऐसे में कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं। ये भी डर है कि निगम के करीब साढ़े छह सौ आउटसोर्स कर्मचारियों का काट्रैक्ट इसी मार्च में खत्म हो रहा है। जो कि निगम की बोर्ड बैठक ना होने के कारण अब तक रिन्यू नहीं हो पाया है। जिससे इनकी नौकरी पर भी खतरा आ गया है। जिसका कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। सोमवार को कर्मचारियों ने निगम में सारा काम ठप कर मुख्यालय के गेट पर दिन भर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान एमडी से वार्ता के बाद उन्हें आश्वासन मिला कि जल्द ही समस्याओं को लेकर बोर्ड बैठक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *