रोडवेज में कर्मचारियों को मिल दिसंबर माह का वेतन

Spread the love

 

देहरादून। रोडवेज प्रबंधन ने कर्मचारियों को दिसंबर 2021 का वेतन दे दिया है। कुछ डिपो में वेतन का वितरण हो चुका है। बुधवार तक सभी डिपो में वेतन का वितरण हो जाएगा। वहीं, प्रबंधन ने रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद को पत्र लिखकर आंदोलन वापस लेने को कहा है।
रोडवेज आर्थिक संकट जूझ रहा है, जिस कारण प्रबंधन कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दे पा रहा है। कर्मचारियों को दिसंबर से वेतन नहीं मिल पाया था। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मचारी पिछले सात दिनों से वेतन के लिए आंदोलनरत हैं। कर्मचारी रोजाना एक घंटे का कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए शासन ने रोडवेज को साढ़े 12 करोड़ जारी किए हैं। इसके बाद प्रबंधन ने दिसंबर महीने का वेतन जारी कर दिया है। महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन ने बताया कि बुधवार तक सभी कर्मचारियों के बैंक खातों में दिसंबर का वेतन आ जाएगा। बताया कि जो कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर रहे हैं, उनसे निगम हित में काम पर लौटने को कहा गया है, ताकि निगम की आय प्रभावित न हो।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *