वेतन न मिलने पर कर्मचारियों ने ईओ का घेराव किया

Spread the love

नैनीताल। नगरपालिका कर्मचारियों को समय पर वेतन, पेंशन समेत सफाई उपकरण न मिलने से नाराज पालिका कर्मचारियों ने बुधवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा का घेराव कर 24 घंटे के भीतर 3 माह का वेतन देने की मांग की। चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे के भीतर कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया तो कर्मचारी शुक्रवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे।
कर्मचारियों का कहना है कि वेतन की मांग को लेकर पालिका से कई बार वार्ता हो चुकी है। सफाई कर्मचारी संघ के महासचिव सोनू सहदेव का कहना है कि पालिका द्वारा आउटसोर्स व रेगुलर कर्मचारियों को बीते 3 माह से वेतन नहीं दिया गया है। रिटायर्ड हो चुके कर्मचारियों को भी समय से पेंशन नहीं मिली है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बीते 2 साल से अर्जित अवकाश का भुगतान नहीं किया गया है। कर्मचारियों के मेडिकल बिलों का भुगतान 3 साल से नहीं किया गया है। इस दौरान देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद, उपाध्यक्ष कमल कुमार, महासचिव सोनू सहदेव, उप सचिव रवि कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *