जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गढ़वाल राइफल्स के कमाडेंट ब्रिगेडियर विनोद नेगी ने शनिवार को कोटद्वार स्थित ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक पहुंचकर वर्ग ख में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पालीक्लीनिक के कर्मचारियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया।
पूर्व सैनिक संघर्ष समिति अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत ने बताया कि इस दौरान उन्होंने कैंटीन परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्व सैनिकों से बातचीत के दौरान उनकी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। बताया कि उनके इस दौरे ने पूर्व सैनिकों में उनकी समस्याओं के समाधान की आस जगाई। इस अवसर पर पालीक्लीनिक के समस्त कर्मचारी व पूर्व सैनिक मौजूद रहे।