पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आज काला दिवस मनायेगें कर्मचारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा 1 अक्टूबर को काला दिवस मनाएंगे। मोर्चा पिछले लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि 1 अक्टूबर 2005 को राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन खत्म करके उन्हें नई पेंशन से आच्छादित किया गया था, जो बिल्कुल भी कर्मचारियों के हित में नहीं है।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि मोर्चा लगातार सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहा है व सरकार के साथ लगातार सहयोग कर रहा है। मोर्चा द्वारा बीते 25 अगस्त को विधानसभा कूच का कार्यक्रम रखा गया था, लेकिन 23 अगस्त को मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री ने पुरानी पेंशन बहाली का आश्वासन देते हुए मोर्चा के पदाधिकारियों की वार्ता वेतन विसंगति समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह से करने की बात कही थी लेकिन अभी तक सरकार द्वारा इसकी तिथि तय नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर को पुरानी पेंशन बहाली के लिए काला दिवस मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *