पर्यटन निगमों के कर्मचारियों को मिले समान काम का समान वेतन

Spread the love

देहरादून। संयुक्त कर्मचारी महासंघ जीएमवीएन केएमवीएन ने सचिव पर्यटन से दोनों निगमों के संविदा कर्मचारियों को समान काम का समान वेतन देने की मांग की। कहा कि पर्यटन निगमों में मृतक आश्रितों को भी नियुक्ति का अधिकार दिया जाए। महासंघ अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि दोनों निगमों के दैनिक, संविदा कर्मचारियों को समान काम का समान वेतन नहीं मिल रहा है। न ही उनके मृतक आश्रितों को नियुक्ति को दी जा रही है। तत्काल नियुक्ति दी जाए। जीएमवीएन में अग्रिम आदेशों की सुविधा सुनिश्चित की जाए। रिवाइज वेतनमान का लाभ दिया जाए। कहा कि नियमित हुए दैनिक वेतन कर्मचारियों को वरियता का लाभ दैनिक वेतन वाली तारीख से ही दिया जाए। रिटायर कर्मचारियों को 20 लाख ग्रेच्युटी का लाभ देने समेत पेंशनर्स, कर्मचारियों के बकाए एरियर का भी भुगतान किया जाए। सातवें वेतनमान के अनुसार संशोधित एसीपी की व्यवस्था लागू की जाए। एसीपी का लाभ न मिलने के कारण कर्मचारी बिना लाभ के ही रिटायर हो रहे हैं। तत्काल दोनों निगमों की होने वाली संयुक्त बैठक में कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *