पिथौरागढ़ में तबादले को लेकर कर्मचारियों ने दिया धरना

Spread the love

पिथौरागढ़। उद्यान विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को चौबटिया निदेशालय संबद्घ करने पर कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर धरना दिया। उन्होंने उद्यान निदेशक पर जानबूझकर कर्मचारी को प्रताडित करने का आरोप लगाया है। शनिवार को उद्यान विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी व राज्य सयुंक्त कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष कैलाश चंद्र पंत का स्थानांतरण चौबटिया करने पर विभिन्न संगठनों ने धरना दिया और कार्यबहिष्कार किया। कर्मचारी संगठन के दिनेश गुरुरानी ने कहा कि रिटायरमेंट के 6 माह बचने पर कर्मचारी को स्थानांतरण एक्ट से बाहर रखा जाता है। निदेशालय के एक आला अधिकारी ने साजिशन कर्मचारी पंत को चौबटिया निदेशालय में संबद्घ किया है,जिसकी कर्मचारी संगठन निंदा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *