जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों की समस्याओं के निराकरण की मांग की है। कहा कि लगातार शिकायत के बाद भी सरकार समस्या को लेकर लापरवाह बनी हुई है। ऐसे में संगठन को आंदोलन के मजबूर होना पड़ेगा।
मंगलवार को खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक आयोजित की गई। कर्मचारियों ने कहा कि वह पूरी गंभीरता के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं। बावजूद कर्मचारियों व अधिकारियों के हितों की अनदेखी की जा रही है। लगातार आंदोलन के बाद भी अब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई है। गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को दूर करने के लिए सरकार लापरवाह बनी हुई है। पदोन्नति व वेतनमान लागू नहीं होने से कर्मचारियों का मनोबल टूटता जा रहा है। कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों की तरह राज्य कर्मियों को भी आवास व भत्ता सुविधा दी जानी चाहिए। कर्मचारियों ने जल्द समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी। कहा कि कर्मचारियों व अधिकारियों की अनदेखी कभी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर परिषद के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष हर्षमोहन नेगी, जिला मंत्री जेपी मिश्रा, उद्यान कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, देवेंद्र नाथ, अंकित सिंह, पंकज सैनी, नंदिता जोशी, सोनाली नेगी, आश्रिता गुसाईं, कनक कटारिया, बिजेंद्र सिंह, सरिता, नीरज नेगी, रिंकी कुकरेती आदि मौजूद रहे।