कर्मचारियों का धरना जारी, 27 को देहरादून करेंगे कूच

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पेयजल के राजकीयकरण की मांग व जल निगम व जल संस्थान के कार्यों को एडीबी को देने के विरोध में कर्मचारियों ने अधिशासी कार्यालय में शनिवार को भी धरना दिया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री के साथ बैठक में पेयजल कर्मचारियों के राजकीयकरण पर शीघ्र फैसला लेने पर सहमति बनी थी और इस आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित किया। लेकिन निगम में सीएम के आदेशों की भी अवहेलना की जा रही है। वहीं सरकार जल संस्थान और तमाम पेयजल योजनाओं को एडीबी को सौंपने की तैयारी कर रही है, जो विभागों को घाटे में ले जाने वाला कार्य है। सरकार के इन निर्णयों के खिलाफ 26 फरवरी को प्रदेश भर से कर्मचारी देहरादून के लिए कूच करेंगे और 27 फरवरी को देहरादून में विधानसभा का घेराव किया जायेगा। धरने को सभी अधिकारियों ने भी अपना समर्थन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *