पुरानी पेंशन बहाली को जंतर मंतर पर गरजे कर्मचारी

Spread the love

देहरादून। पुरानी पेंशन बहाली को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा से जुड़े कर्मचारियों ने रविवार को दिल्ली जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। देहरादून से दिल्ली तक पैदल यात्रा निकाल विरोध जताया। एनपीएस से लेकर यूपीएस का विरोध करते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने को दबाव बनाया।
पुरानी पेंशन बहाली को मोर्चा का पैदल मार्च 16 मार्च को देहरादून के शहीद स्थल से शुरू हुआ। रविवार को ओपीएस बहाली यात्रा जंतर मंतर दिल्ली पर एक विशाल धरने प्रदर्शन के साथ समाप्त हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत ने कहा कि कर्मचारी सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर सरकार ने एनपीएस समाप्त करने की बजाय कर्मचारियों को यूपीएस का झुनझुना थमा दिया है। कर्मचारी ओपीएस के अलावा किसी भी व्यवस्था को स्वीकार नहीं करेंगे।उत्तराखंड प्रभारी विक्रम सिंह रावत यदि केंद्र सरकार और अन्य राज्य सरकारें पुरानी पेंशन को बहाल नहीं करती हैं, तो आने वाले समय में उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। यदि यूपीएस, एनपीएस में विकल्प चुनने को मजबूर किया जा रहा है तो ओपीएस चुनने का विकल्प क्यों नहीं दिया जा रहा है। कार्मिकों को छूट दी जाए कि वह एनपीएस, यूपीएस और ओपीएस में से किसी एक का चुनाव करने को स्वतन्त्र हो।
उत्तराखंड महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि केंद्र सरकार कर्मचारियों के समर्थन के भरोसे सत्ता में है। यदि कर्मचारियों को उनका हक न दिया गया तो कर्मचारी केंद्र सरकार से समर्थन वापस ले लेंगे, इससे सरकार घुटनों के बल आ जाएगी। कहा कि जब एक दिन का विधायक, सांसद पुरानी पेंशन के हकदार हैं तो कर्मचारियों को क्यों पुरानी पेंशन से वंचित रखा जा रहा है। उन्हें क्यों एनपीएस, यूपीएस का विकल्प नहीं दिया जा रहा है। यदि कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन नहीं है, तो सांसद, विधायकों को भी इसका लाभ न दिया जाए।
विरोध जताने वालों में ये रहे शामिल
लक्ष्मण सिंह सजवान, प्रवीण घिल्डियाल, अंकित रौथान, महेश गुप्ता, राजीव उनियाल अभिषेक नवानी, सुरजीत, राजेश शर्मा, जाहिर, विपिन टंडन, दिनेश शर्मा, राजेश कुमार, जयदीप रावत, पूरण फर्सवान, मुकेश बहुगुणा, रनीता, जीवंती नेगी, नीरू राणा, गिरीश पनेरू, विमल वशिष्ठ, केदार सिंह फर्सवान, सोहन सिंह रावत, संजय भाष्कर, संतोष खंडूरी, मुरली मनोहर भट्ट, गुड्डी मटूडा, बृजमोहन सिंह रावत, सतीश कुमार, विवेक नारायण मिश्रा, अरविंद चौहान, विनोद चौहान, इजहार अली, अंबा प्रकाश शर्मा, अंजू ममगाईं, ऋषिपाल सिंह रावत, अनुज देवरानी, अजीत सिंह चौहान, दीपक पंत, संजय भाष्कर मौजूद रहे।
महासचिव के साथ अभद्रता का विरोध
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने शनिवार को दिल्ली पुलिस द्वारा महासचिव सीता राम पोखरियाल के साथ की गई अभद्रता का विरोध किया गया। कहा कि ये आंदोलन को कुचलने का प्रयास था। अभद्र व्यवहार कर कर्मचारियों के मनोबल को तोड़ने का प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *