कर्मचारियों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की ली शपथ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : नगर पंचायत सतपुली में विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए। निर्वतमान नपा अध्यक्ष अंजना वर्मा ने विभागीय कर्मचारियों व अधिकारियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ भी दिलाई।
मंगलवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर महत्वपूर्ण जानकारी लोगों को प्रदान की गई। इस दौरान मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत सरकारी योजना के लाभार्थियों ने अनुभव साझा किए साथ ही बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना गया। इस दौरान हिट एंड रन कानून के विरोध में चल रही हड़ताल का असर भी रहा। जिसके चलते दूर दराज के ग्रामीण इस कार्यक्रम में नही पहुंच सके। निर्वतमान नपा अध्यक्ष अंजना वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर सत्यनारायण वेदी, नपा अधिशासी अधिकारी सीमा रावत, नाजिर गिरिश जोशी, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेनू घिल्डियाल, वेद प्रकाश वर्मा, हर्षपति गौड़ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *