कर्मचारियों की अनदेखी नहीं होगी बर्दाश्त

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन की बैठक में कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार पर उनके हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि कर्मचारियों की अनदेखी किसी भी हालम में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नजीबाबाद रोड़ स्थित एक बारातघर के सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथ पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि राज्य सरकार जानबूझकर संविदा कर्मचारियों के पक्ष में आए कोर्ट के निर्णय को लागू नहीं कर रही है। माननीय न्यायालय ने संविदा कर्मियों के पक्ष में अपना निर्णय सुनाया है। इसके बाद भी प्रदेश सरकार निर्णय को लागू करने में हिचक रही है। प्रदेश अध्यक्ष विनोद कवि ने कहा कि संगठन ऊर्जा निगमों में संविदा कर्मचारियों के विनियमितीकरण व समान कार्य, समान वेतन की मांग पूरी करने के लिए प्रतिबद्ध है। आज विभाग में बिनी किसी जांच परख के मीटर रीडिंग व कैश कलेक्शन कार्य निजी हाथों में दिया जा रहा है, जबकि निजी कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतें भी लगातार मिल रही हैं। इसके बाद भी निजी कंपनियों को कार्य आवंटित किए जा रहे हैं। प्रदेश महामंत्री मनोज पंत ने कहा कि संगठन कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से रख रहा है और उन्हें विश्वास है कि कोर्ट से उन्हें न्याय मिलेगा। मौके पर संगठन की पूर्ववर्ती कार्यकारिणी को यथावत रखने का फैसला भी लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *