हड़ताल पर कर्मचारी, कामकाज हुआ ठप

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : उत्तराखंड परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ ने रुद्रप्रयाग हादसे के बाद निलंबित कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर बुधवार को आरटीओ कार्यालय में कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से आरटीओ कार्यालय में दिनभर लोगों के काम नहीं हो पाए। लोगों को बिना काम कराए निराश होकर लौटना पड़ा। आरटीओ कार्यालय में कार्य बहिष्कार कर धरना देते हुए संघ की जिलाध्यक्ष मीरा रावत ने कहा कि रुद्रप्रयाग हादसे के बाद विभागीय कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। जो कि सही नहीं था। इससे विभागीय मिनिस्टीरियल कर्मचारियों में नाराजगी है। उच्चाधिकारियों ने बहाली का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक निलंबित कर्मचारियों को बहाल नही किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *