कोटद्वार में 10 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में आगामी 10 अप्रैल को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में 30 से अधिक कंपनियों द्वारा हिस्सा लिया जाएगा। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी के निर्देशन पर 10 अप्रैल को कोटद्वार के श्री गुरूराम राय पब्लिक स्कूल कोटद्वार में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। बताया कि मेले में हेल्थ, मार्केटिंग, फार्मा, बीपीओ सैक्टर, विनिर्माण, होटल आदि सेक्टरों के औद्योगिक संस्थान हिस्सा लेंगे। बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, फार्मा, होटल प्रबंधन, आईटीआई, बीटेक आदि योग्यताधारक व 108 सेवा के लिए वाहन चालक के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *