रोजगार मेले से पॉलीटेक्निक छात्रों के करियर को लगेंगे पंख

Spread the love

– 02 अप्रैल को देहरादून में आयोजित मेले में 70 प्रतिष्ठित कम्पनियां होंगी शामिल
– प्रथम चरण में गढ़वाल मंडल के 1200 पॉलीटेक्निक के फइनल ईयर छात्र करेंगे प्रतिभाग
देहरादून। उत्तराखंड में तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा पॉलीटेक्निक छात्र-छात्राओं के लिये रोजगार के अवसर बढ़ाने हेतु बड़े स्तर पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशों पर गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में पृथक-पृथक मेले आयोजित होंगे।
गढ़वाल मंडल के अंतर्गत 2 अप्रैल को राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान पित्थुवाला, देहरादून में मेगा कैम्पस प्लेसमेंट कैम्प होगा। इसमें गढ़वाल क्षेत्र के 39 राजकीय एवं सहायता प्राप्त पॉलीटेक्निक कॉलेजों के अंतिम वर्ष के लगभग 1200 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इनमें सिविल, मैकेनिकल, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, आईटी, सीएसई, फार्मेसी, सीसीएन, एआईएमएल, इंस्ट्रूमेंट एंड कंट्रोल आदि ट्रेडों के विद्यार्थी शामिल होंगे। लगभग 1000 छात्रों ने पहले ही पंजीकरण करा लिया है। साथ ही, वे छात्र भी भाग ले सकेंगे जो पास आउट होने के बाद अभी तक रोजगार से वंचित हैं।
इस मेगा रोजगार मेले में 70 प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियां जैसे टीवीएस मोटर्स, रिलायंस जियो, एस्केटर्स कुबोटा, अपोलो फार्मेसी, अकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स, एटीएल बैटरी टेक्नोलॉजी, हायर अप्लायंसेज, आशोका ली-लैंड और हैवल्स आदि भाग लेंगी। ये कंपनियां साक्षात्कार, लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षण के आधार पर चयन करेंगी।
इसके बाद दूसरा रोजगार मेला कुमाऊं मंडल में आयोजित होगा, जिससे वहां के पॉलीटेक्निक कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को भी समान अवसर प्राप्त होंगे। इस पहल का उद्देश्य प्रदेशभर के तकनीकी विद्यार्थियों को उनके कौशल के अनुरूप बेहतर रोजगार उपलब्ध कराना है।
पूर्व में कई छात्रों को मिल चुका है 8-8 लाख का पैकेज

प्राविधिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में आयोजित रोजगार मेलों के जरिये 1072 पॉलीटेक्निक छात्र-छात्राओं को विभिन्न बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में कैम्पस प्लेसमेंट दिया गया है। जिसमें थाॅटवक्र्स टेक्नोलाॅजी बेंगलुरू ने विभिन्न पॉलीटेक्निक कॉलेज के कई छात्रों को 8-8 लाख का पैकैज दिया है। उन्होंने बताया कि विभागीय मंत्री डॉ० धन सिंह रावत के मार्गदर्शन में शत-प्रतिशत छात्र-छात्रओं को रोजगार के अवसर उविधिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत गढ़वाल व कुमाऊं मंडल में दो बड़े रोजगार मेलों का आयोजन न केवल पॉलीटेक्निक विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा, बल्कि उद्योगों की आवश्यकताओं और पलब्ध कराये जा रहे हैं, इसके लिये रोजगार मेलों के निरंतर आयोजन के अलावा औद्योगिक घरानों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *