सोमेश्वर में लगा आप का रोजगार गारंटी पंजीकरण शिविर

Spread the love

अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी ने सोमेश्वर में रोजगार गारंटी योजना के तहत पंजीकरण शिविर लगाया। इस दौरान दर्जनों युवाओं ने अपना नाम दर्ज कराया। इससे पहले विधानसभा क्षेत्र प्रभारी हरीश चंद्र आर्य ने दिरोड़ी देवी मंदिर रनमन में विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना भी की। गुरुवार को रोजगार गारंटी पंजीकरण शिविर का शुभारंभ करते हुए विधानसभा क्षेत्र प्रभारी आर्य ने कहा उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलेगी। नौकरी नहीं मिलने की की दशा में घ्5000 मासिक बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा मेहरा ने दिल्ली सरकार के विकास मडल की जानकारी युवाओं को दी। साथ ही युवाओं से रोजगार गारंटी के लिए पंजीकरण कर आम आदमी पार्टी की मुहिम से जुड़ने और उसकी नीतियों का समर्थन करने का आह्वान किया। यहां पार्टी की वरिष्ठ नेता नीलम डांगी, विधानसभा बूथ प्रभारी राजेंद्र राणा, संगठन मंत्री अंशुल राणा, चंदन बिष्ट, प्रकाश राणा, नंदन सिंह राणा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *