200 नए स्कूलों में होगी रोजगार की पढाई, वर्तमान में राज्य में 200 स्कूलों में शुरू हो चुकी

Spread the love

देहरादून। नए शिक्षा सत्र में पहली से आठवीं कक्षा तक एडमिशन लेने वाले एक लाख से भी ज्यादा छात्र-छात्राओं के लिए भी अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने एसएसए के बजट प्लन में इन छात्रों को भी निशुल्क किताब और यूनिफार्म योजना में शामिल करने पर सहमति दे दी। दरअसल, शिक्षा विभाग ने बजट प्लन के तहत जो संख्या पहले भेजी थी, उसमें नए एडमिशन वाले छात्र शामिल नहीं थे। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने इस मुद्दे को प्रमुखता से केंद्र के सामने रखा। कहा कि सभी छात्रों को लाभ दिया जाना चाहिए।
बीआरपी-सीआरपी नियुक्ति में देरी पर जताई नाराजगी
केंद्र सरकार ने 285 बीआरपी और 670 सीआरपी की नियुक्ति में की जा रही देरी पर चिंता जाहिर की। जनवरी 2018 ये ये पद खाली है। इन पदों पर नियुक्त शिक्षकों के वेतन का भुगतान केंद्र सरकार करती है। लेकिन ये नियुक्ति स्थानीय स्तर के विवादों की वजह से लटकी हुई है। केंद्र सरकार ने फिलहाल छह महीने के लिए वेतन मंजूर किया है।
2़60 लाख छात्रों को भी टेबलेट दे चुकी है सरकार
राज्य के 2़60 लाख माध्यमिक और डिग्री कालेज छात्रों को भी सरकार ने टेबलेट दिए हैं। पहले सरकार खुद टेबलेट खरीदकर देना चाहती थी, लेकिन विवाद होने पर सरकार ने डीबीटी योजना लागू कर दी थी। इसके तहत प्रत्येक छात्र को 12 हजार रुपये टेबलेट खरीदने के लिए दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *