जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 से 3 आतंकी घेरे

Spread the love

 

जम्मू, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के कालाकोट इलाके में सोमवार देर शाम सुरक्षाबलों और 2-3 संदिग्ध आतंकवादियों के एक समूह के बीच भीषण गोलीबारी हुई। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों के बारे में विशेष सूचना प्राप्त होने के बाद आज सुबह कालाकोट के वन क्षेत्र में घेराबंदी की गई और तलाशी अभियान शुरू किया गया। हालांकि, आज देर शाम आतंकवादियों ने तलाशी अभियान दल पर गोलीबारी की, जिसका जवाब सुरक्षाबलों ने दिया गया और दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। सुत्रों ने कहा कि आतंकवादियों की संख्या दो से तीन होने का संदेह है। उन्होंने कहा कि इलाके की घेराबंदी की गई है और रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। गोलीबारी में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *