जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रमेश कुंवर ने टीमों की एनिमिया भारत अभियान में राज्य स्तर पर बेहतर कार्य करने के लिए सराहना करते हुए कहा कि पौड़ी जनपद की सभी टीमों ने बेहतर कार्य किया है। उन्होंने सभी टीमों से प्रशिक्षण उपरांत फील्ड में बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।
दो दिवसीय आयोजित प्रशिक्षण में ब्लॉक स्तरीय सभी आरबीएसके टीमों को स्कूलों और आंगनवाड़ी में बीमारी से ग्रसित बच्चों का पूरा डाटा पोर्टल पर अपडेट करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में टीमों को एनिमिया मुक्त भारत और ओरल से संबंधित स्क्रीनिंग आदि का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। इस मौके पर आरबीएसके मैनेजर निम्मी कुकरेती प्रदीप रावत, अतुल उनियाल, स्वेता तड़ियाल, राहुल रावत, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।