विधिक सहायता लेने के लिए प्रेरित किया

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के अल्पसंख्यक एवं वंचित वर्गों को विधिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें न्याय तक सरल, सुलभ एवं प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना रहा।
मेथोडिस्ट चर्च में आयोजित विधिक जागरुकता एवं साक्षरता शिविर में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को उनके संवैधानिक, विधिक अधिकारों, निशुल्क विधिक सहायता योजना, विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर वक्ताओं ने विधिक जागरुकता को सामाजिक सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए आवश्यकता पड़ने पर विधिक सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पादरी हरीश कुमार, डिप्टी लीगल डिफेंस काउंसिल महेश बलूनी, असिस्टेंट लीगल एंड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार सहित अधिकार मित्र मनोज पाल, यशोदा, अमीषा, स्नेहा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *