सरकारी भूमि पर कब्जे का आरोप

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सत्तीचौड़ वासियों ने भू-माफियाओं पर सरकारी भूमि कब्जाने का आरोप लगाया है। कहा कि पूर्व में शिकायत के बाद भी प्रशासन समस्या को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा।
सत्तीचौड़ निकट शिव मंदिर के लोगों ने बताया कि उनके द्वारा बच्चों के खेलने के लिए सरकारी भूमि पर खेल मैदान बनाया गया है। लेकिन, वहां पर कुछ समय से भू-माफियाओं ने कब्जा कर दिया है। इससे क्षेत्र का माहौल खराब होने की संभावना बनी है। कहा कि प्रशासन को भू-माफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर कुलदीप सिंह, सागर बिष्ट, प्रवेश रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *