थराली में वन भूमि से अतिक्रमण हटाया

Spread the love

चमोली। बदरीनाथ वन प्रभाग,मध्य पिंडर रेंज एव पूर्वी पिंडर रेंज द्वारा वन एवं सिविल भूमि से अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत पिछले एक सप्ताह में दो दर्जन से अधिक अतिक्रमण हटाए। विभाग ने 50 हेक्टेयर से अधिक भूमि अतिक्रमण से मुक्त की गई है। वन अधिकारियों ने बताया कि अभियान जारी है। जिन लोगों द्वारा वन भूमि में पक्के निर्माण किये गए हैं उनके विरुद्घ वेदखली की कार्यवाही शुरू की जा रही है। मध्य पिंडर रेंज थराली के वन चेतराधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री की वन क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाओ मुहिम के तहत बदरीनाथ वन प्रभाग ने भी टीम गठित की है। इसी के तहत मध्य एव पूर्वी पिंडर रेंज थराली एव देवाल की वन भूमि पर किये गए अतिक्रमण को पिछले एक सप्ताह से खाली करने की कवायद शुरू की गई है। अभियान के तहत मध्य एव पूर्वी पिंडर रेंज में 50 हेक्टेयर से अधिक भूमि से अतिक्रमण हटाया लिया गया है। बताया कि जहां वन भूमि पर स्थाई निमाण किया गया है वहां भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में चालान काट कर न्यायालय के माध्यम से बेदखली की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *