12 से हटेगा अतिक्रमण, व्यापारियों ने उठाई समय देने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: उच्च न्यायालय के आदेश पर नगर निगम ने राष्ट्रीय राजमार्ग से अतिक्रमण हटाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 12 अप्रैल से चलने वाले अभियान के लिए नगर निगम की विशेष टीमें गठित की जा रही हैं। वहीं, व्यापारियों ने नगर निगम से उन्हें समय देने की मांग की है। कहा कि कई व्यापारी पूर्व में प्रतिष्ठानों के आगे बरामदें खाली कर चुके हैं।
दो वर्ष पूर्व न्यायालय ने नगर निगम को राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही नगर निगम की नजूल भूमि से अतिक्रमण हटवाने के आदेश दिए थे। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण को चिन्हित करना शुरू कर दिया था। शहर में करीब 136 अतिक्रमण चिन्हित किए गए थे। दिसंबर 2020 में नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण की जद में आए कई भवनों के बरामदों को ध्वस्त भी किया था, लेकिन इसके बाद कुछ व्यापारी न्यायालय चले गए थे। जिसके बाद कार्रवाई रूक गई थी। नगर आयुक्त किशन सिंह नेगी ने बताया कि वर्तमान में 43 भवन अतिक्रमण की जद में है, इसके लिए व्यापारियों को नोटिस भी दिया गया है। अतिक्रमण हटाने के लिए टीम गठित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *